Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Who Is Rekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें दी गई है दिल्ली की बागडोर, जानिए पूरा सफ़र 

Rekha Gupta Delhi CM

Rekha Gupta Delhi CM Biography In Hindi: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का ऐलान करते हुए सभी को चौका दिया है. रेखा गुप्ता अब नेशनल कैपिटल की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. भाजपा की ऐतिहासिक जीत दिल्ली की राजनीति में नए बदलाव का संकेत दे रही है. जानिए रेखा गुप्ता का पूरा सफ़र

Who Is Rekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें दी गई है दिल्ली की बागडोर, जानिए पूरा सफ़र 
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता जानिए पूरा सफ़र: Image Credit Original Source

Rekha Gupta CM Delhi: दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है. इसके साथ ही पार्टी ने पहली बार शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Biography) को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है.

बताया जा रहा है कि भाजपा के लिए ये ऐतिहासिक फैसला है, क्योंकि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. गुरुवार को रामलीला मैदान में उनका शपथग्रहण समारोह होगा. जानिए उनका अब तक का पूरा सफर.

छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक पहुंची रेखा गुप्ता 

रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से शुरू हुई. वे पढ़ाई के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गईं और छात्र राजनीति में सक्रिय हो गईं.उनकी शुरुआती उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • 1994-95: दौलत राम कॉलेज की सचिव चुनी गईं
  • 1995-96: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) की सचिव बनीं
  • 1996-97: DUSU की अध्यक्ष पद का चुनाव जीता

इसके बाद उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और विभिन्न पदों पर कार्य किया:

Read More: BPNL Recruitment 2025: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 2152 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी डिटेल्स

  • 2003-04: दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव
  • 2004-06: भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव
  • 2007: पीतमपुरा नॉर्थ से पार्षद बनीं
  • 2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव बनीं
  • 2010: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा की ऐतिहासिक जीत

इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 10 साल तक सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा. इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे बड़े नेता भी अपनी सीट गंवा बैठे.

Read More: PM Internship Yojana 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना की अंतिम तिथि आज ! मिलेंगे 5000 रुपए, जल्द करें अप्लाई

रेखा गुप्ता ने AAP उम्मीदवार बंदना कुमारी को 30,000 वोटों से हराकर पहली बार विधायक पद जीता. भाजपा ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी.

Read More: Earthquake News: सुबह सोते-सोते ही हिलने लगीं दीवारें ! दिल्ली-एनसीआर में तड़के लगे झटके, लोग घबराकर निकले बाहर

रेखा गुप्ता का व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा (Rekha Gupta Biography) 

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में हुआ. उनके पिता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कार्यरत थे, जिसकी वजह से उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया. हालांकि, उनका परिवार अब भी जुलाना में कारोबार करता है.

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से एम.ए. और एम.बी.ए. की डिग्री प्राप्त की. वे लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़ी हुई हैं और संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं.

भाजपा ने महिला नेतृत्व को दी प्राथमिकता

भाजपा ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और वैश्य समाज के समर्थन को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है. इससे भाजपा की महिला मोर्चा और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.

रेखा गुप्ता की प्रशासनिक क्षमता और संगठन कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है. दिल्ली की जनता अब यह देखने के लिए उत्सुक है कि उनकी नई मुख्यमंत्री शहर के विकास और जनकल्याण के लिए क्या कदम उठाएंगी.

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: शनिवार के दिन किस पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा ! जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: शनिवार के दिन किस पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा ! जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
आज त्रयोदशी तिथि और मीन राशि में चंद्रमा के गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव रहेगा। पंडित गोविंद शास्त्री जी...
Prayagraj News: मरे हुए व्यक्ति को बनाया गवाह ! फतेहपुर की फर्जी रिपोर्ट पर हाईकोर्ट सख्त, डीएम से जवाब तलब
UP Board 10th Topper: फतेहपुर के श्रेयांश का संघर्ष! भूख, गरीबी और सपनों के बीच यूपी बोर्ड में बनाई जगह
UP Board Topper Mahak Jaiswal: गरीबी को पछाड़ महक ने रचा इतिहास ! किराना दुकानदार की बेटी बनी टॉपर
Who Is Yash Pratap Singh UP Board Topper: यूपी बोर्ड में यश ने किया कमाल ! जानिए एक छोटे से गांव से कैसे पहुंचे प्रदेश की सूची में
UP Board Result 2025 Live News Link: इंतजार खत्म ! आज दोपहर आएगा रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: आज का राशिफल कई जातकों को सावधान रहने का संकेत दे रहा है ! जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us